26 अप्रैल 2020 - 11:24
एक देश ऐसा भी है चीन का पड़ोसी मगर कोरोना वायरस से एक भी मौत नहीं

वेतनाम में कोरोना वायरस से एक भी मौत नहीं हुयी है।

दुनिया में सबसे पहले जिस देश में कोरोना वायरस का इन्फ़ेक्शन शुरु हुआ वह चीन है। उसका एक पड़ोसी देश है जहां इस वायरस से प्रभावित लोग हैं लेकिन वहां एक भी मौत नहीं हुयी। इस देश की आबादी भी कम नहीं है। इस देश की आबादी 9 करोड़ 70 लाख है। इस देश का नाम है वेतनाम। इस देश में 26 अप्रैल तक कोरोना वायरस से एक भी मौत नहीं हुयी।

 

वेतनाम का सीमाएं बंद करने का फ़ैसला

जनवरी के आख़िरी दिनों में वेतनाम में कोरोना वायरस के इन्फ़ेक्शन का पहला केस सामने आया था। इसके बाद वेतनाम की सरकार ने तेज़ी से फ़ैसला लेते हुए चीन के साथ अपनी सीमा को पूरी तरह बंद कर दिया। इसके अलावा सभी बड़े एयरपोर्ट पर दूसरे देशों से आने वाले हर नागरिक की थर्मल स्क्रीनिंग शुरु की।

वेतनाम की सरकार ने यह भांप लिया था कि कोरोना का इन्फ़ेक्शन विदेश से आने वालों में दिख रहा है। इसलिए वेतनाम की सरकार ने विदेश से आने वाले हर शख़्स को 14 दिन तक क्वारंटीन में रखने का आदेश दिया।

कोरोना के इन्फ़ेक्शन को इतने दिन गुज़रने के बाद, इस देश में इस वायरस की चपेट में आने वालों की कुल तादाद 270 है जिसमें 225 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अंग्रेज़ी की कहावत हैः ए स्टिच इन टाइम सेव्स नाइन। सही समय पर एक टांका सौ टांकों की ज़हमत से बचाता है।